बरेली: GRM की मानसी जैन ने हाईस्कूल 99.6%…तो स्वाति ने इंटरमीडिएट में 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किये
बरेली,अमृत विचार। जिले में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। जीआरएम डोहरा शाखा की स्वाति गंगवार ने सीबीएसई 12वीं में 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए है। अभी तक जिले में अव्वल हैं। तो वहीं, दूसरे नंबर पर अभी तक जीआरएम नैनीताल ब्रांच के प्रथम गर्ग ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए है। तो …
बरेली,अमृत विचार। जिले में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। जीआरएम डोहरा शाखा की स्वाति गंगवार ने सीबीएसई 12वीं में 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए है। अभी तक जिले में अव्वल हैं। तो वहीं, दूसरे नंबर पर अभी तक जीआरएम नैनीताल ब्रांच के प्रथम गर्ग ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए है। तो वहीं तीसरे नंबर पर पद्मावती हायर सेकेंड्री स्कूल की सान्य जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सीबीएसई हाईस्कूल में जीआरएम की मानसी जैन 99.6% प्रतिशत हासिल किये
स्वाति गंगवार ने अंग्रेजी में 98 अंक, अकाउंटेंसी में 100, एप्लाइड गणित में 100, बिजनेस स्टडी में 100 और इकोनोमिक्स में 99 अंक प्राप्त किए है। तो वहीं प्रथम गर्ग ने अंग्रेजी में 95, भौतिक विज्ञान में100, रसायन विज्ञान में 99, गणित में 100 और कंप्यूटर सांइस में भी 100 अंक प्राप्त किए है।
यह भी पढ़ें- Exam Results 2022: CBSE ने 12वीं कक्षा का परिणाम किया जारी, ऐसे करें चेक
