गुजरात में ट्रेन से गिरकर अयोध्या के युवक की मौत, घर आ रहा था अभिषेक
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के माहनमऊ केवटहिया गांव निवासी अभिषेक पुत्र शिवपूजन निषाद की गुजरात में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गुजरात पुलिस द्वारा भेजी गई फोटो देख कर परिवारीजनों ने मृतक की पहचान की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि अभिषेक की मध्य प्रदेश और गुजरात …
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के माहनमऊ केवटहिया गांव निवासी अभिषेक पुत्र शिवपूजन निषाद की गुजरात में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। गुजरात पुलिस द्वारा भेजी गई फोटो देख कर परिवारीजनों ने मृतक की पहचान की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि अभिषेक की मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा के पास स्थित महाराष्ट्र के नंदुरवार तालुका पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार रात्रि घर आते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौके पर स्थानीय पुलिस को मृतक की जेब मे रामपुर भगन आर के स्टूडियो का मोबाइल नम्बर मिला था। दरोगा अनिल सोनेने ने फोन कर युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। दरोगा सोनेने के मुताबिक मृतक के जेब से एक टूटा मोबाइल मिला जिनकी फोटो भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया। फोटो से परिजनों द्वारा मृतक युवक की पहचान की गई।
पढ़ें-फतेहपुर: रिटायर्ड मुस्लिम रेलकर्मी ने बदला धर्म, बनें अब्दुल जमील से श्रवण कुमार
