मुरादाबाद : 18 करोड़ की लागत से बनेगा आयुष अस्पताल
मुरादाबाद,अमृत विचार। गागन नदी के किनारे मझोला थाना क्षेत्र में एक एकड़ जमीन पर 18 करोड़ रुपये की लागत से आयुष अस्पताल बनेगा। जिला प्रशासन ने 50 बेड के इस अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन से बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। लेकिन अब इसमें मुख्यमंत्री से शिकायत का पेच फंस गया है। आयुर्वेदिक दवाइयों से जटिल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। गागन नदी के किनारे मझोला थाना क्षेत्र में एक एकड़ जमीन पर 18 करोड़ रुपये की लागत से आयुष अस्पताल बनेगा। जिला प्रशासन ने 50 बेड के इस अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन से बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। लेकिन अब इसमें मुख्यमंत्री से शिकायत का पेच फंस गया है।
आयुर्वेदिक दवाइयों से जटिल व पुराने रोगों के इलाज में जिले के मरीजों को सहूलियत देने के लिए आयुष अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल के लिए मझोला क्षेत्र में करीब एक एकड़ जमीन चिह्नित थी। इस जमीन पर पहले से अतिक्रमण था। जिसे जिला प्रशासन ने जेसीबी से ढहाकर खाली करा दिया है। लेकिन इसमें अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी है। अब शिकायत निस्तारण के बाद ही अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया गति पकड़ेगी। इसके बन जाने से जटिल रोगों से ग्रसित मरीजों का आयुष आयुर्वेद, होम्योपैथ आदि विधा से एक ही छत के नीचे इलाज हो सकेगा।
50 बेड के आयुष अस्पताल के लिए चिह्नित जमीन पर किए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। शिकायत निस्तारण के बाद 18 करोड़ की लागत से आयुष अस्पताल बनवाने का काम शुरू होगा। -डॉ. आलोक मिश्र, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मौसम बदलने से लोग हो रहे वायरल इंफेक्शन के शिकार, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
