अयोध्या: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में तीखी झड़प, भड़के कांग्रेसी
अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। प्रेस क्लब से कचहरी कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। जिसे लेकर काफी देर नोकझोंक होती रही। काफी देर तक कांग्रेसी नारेबाजी कर …
अयोध्या। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। प्रेस क्लब से कचहरी कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। जिसे लेकर काफी देर नोकझोंक होती रही। काफी देर तक कांग्रेसी नारेबाजी कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।
इससे पूर्व यहां अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जिस नेशनल हेराल्ड मामले में एक-एक पैसे का लेन देन पारदर्शी तरीके से है वहां ईडी सरकार के इशारे पर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी को यह मनी लांड्रिंग दिखाई दे रहा है जबकि इसके उलट जिस पीएम केयर्स फण्ड में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ जिसका ऑडिट तक नहीं हुआ।
वहां ईडी को सब कुछ साफ सुथरा दिख रहा है। कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा महंगाई से त्राहि-त्राहि मची है और सरकार खामोश है। सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल और जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी उस गांधी परिवार की परंपरा के वाहक हैं जो देश के लिए शहादत देने से पीछे नहीं हटा।
प्रदर्शन में उग्रसेन मिश्रा, रामदास वर्मा, कमलासन पांडे, अब्दुल हकीम, अनिल सिंह, रामकरण कोरी, रामअवध, बसंत मिश्रा, कर्मराज यादव, राम लोटन पांडेय, भीम शुक्ला, बलवीर कोरी, पंकज सिंह, रामसागर रावत, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
