रामपुर : मंदिर के ताले तोड़कर दान पात्र से हजारों की चोरी, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। चोर संतोषी माता मंदिर के ताले तोड़कर टाइलों की मूर्तियों को खंडित कर हजारों रुपये से भरा दानपात्र चोरी कर ले गए। सूचना पर हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र हो गए। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस एक माह बीतने के बाद भी देवी …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। चोर संतोषी माता मंदिर के ताले तोड़कर टाइलों की मूर्तियों को खंडित कर हजारों रुपये से भरा दानपात्र चोरी कर ले गए। सूचना पर हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र हो गए। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस एक माह बीतने के बाद भी देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा सकी है।

नगर के मोहल्ला खास स्वार स्थित संतोषी माता का मंदिर है। गुरुवार रात मंदिर में ताले लगाकर पुजारी अपने घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पर सफाई करने पहुंचा तो मंदिर के ताले टूटे पड़े थे। जिस पर आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो चोर टाइल्स की मूर्तियों को तोड़कर हजारों रुपये से भरा दानपात्र गायब था। मंदिर मे चोरी होने सूचना नगर में आग की तरह फैल गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच की। जिस पर हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र हो गए। मंदिर में हुई चोरी पर रोष जताया है। मंदिर के पुजारी विशाल चन्द्र शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।

वहीं 20 जून की रात अज्ञात चोर नगर के मोहल्ला चक स्वार स्थित देवी मंदिर के ताले तोड़कर लगभग पांच हजार रुपये से भरा दान पत्र चोरी कर ले गये थे। पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर एक माह से अधिक समय बीतने के बाद चोरी का सुराग तक नहीं लगा सकी है। जिससे हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें:- CBSE Class 12th Result 2022 : रामपुर में सीबीएसई 12वीं के जिला टॉपर बने अर्शप्रीत कौर और अर्श जिंदल

संबंधित समाचार