भारतीय लड़की को ढूंढने में लगी FBI, तीन सालों से हैं अमेरिका से गायब
वाशिंगटन। अमेरिका से गायब हुई एक भारतीय लड़की को दुनिया की सबसे तेज खुफिया एजेंसी एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) पिछले तीन साल से खोज रही है। एफबीआई ने महिला के बारे में किसी तरह की सूचना होने पर नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को खबर देने की अपील की है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी …
वाशिंगटन। अमेरिका से गायब हुई एक भारतीय लड़की को दुनिया की सबसे तेज खुफिया एजेंसी एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) पिछले तीन साल से खोज रही है। एफबीआई ने महिला के बारे में किसी तरह की सूचना होने पर नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को खबर देने की अपील की है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने मायुषी भगत नाम की भारतीय छात्रा को अपनी गुमशुदा लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। मायुषी अमेरिका पढ़ने के लिए गई थीं। तीन साल पहले वो अचानक अपने घर से लापता हो गईं।
मायुषी भगत, गुजरात के वडोदरा की रहने वाली थी और साल 2016 में एफ-1 स्टूडेंट वीजा पर मायुषी अमेरिकी गई थीं। उन्होंने वहां हैम्पशायर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। पढ़ाई के ही दौरान वो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गईं। उन्हें आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 को उनके न्यू जर्सी के अपार्टमेंट के नीचे देखा गया था। भगत के परिवार ने 1 मई 2019 यानी दो दिन बाद उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। लंबे समय तक तलाश के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके बाद अब एफबीआई ने मामले को अपने हाथ में लेकर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
Mayushi Bhagat was last seen April 29, 2019, leaving her apartment in Jersey City, NJ, wearing colorful pajama pants and a black t-shirt. She was in the US attending the New York Institute of Technology (NYIT) in New York City. Help the #FBI find her: https://t.co/rAMkiPpsmN pic.twitter.com/SNFWOEAlCA
— FBI Most Wanted (@FBIMostWanted) July 19, 2022
मामले को अपने हाथ में लेने के बाद एफबीआई के विशेष एजेंट प्रभारी जेम्स डेनेही ने मायुषी की पहचान बताते हुए अमेरिकी लोगों से मदद की अपील की। एफबीआई एजेंट जेम्स डेन्नी ने बताया कि एफबीआई के नेवार्क डिवीजन ने भगत को अपनी ‘गुमशुदा व्यक्तियों’ की सूची में शामिल किया। एफबीआई की ओर से मयुशी के रंग, हाइट, कपड़े और भाषा आदि के बारे में बताया गया है। एफबीआई ने अपील की कि उनके बारे में कोई भी जानकारी होने पर संपर्क करें।
एक इंडियन स्टूडेंट की तलाश में जुटी एफबीआई की गिनती दुनिया की सबसे मजबूत खुफिया एजेंसियों में होती है। पूरे अमेरिका में इसके एजेंट्स फैले हुए हैं। यह अमेरिका की घरेलू खुफिया एजेंसी है। लेकिन इसने अफगानिस्तान से लेकर ईरान, इराक, सीरिया तक में सीआईए के साथ मिलकर कई खतरनाक मिशन को अंजाम दिया है। एफबीआई के मिशन के ऊपर हॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में भी बन चुकी हैं।
एफबीआई की स्थापना 1908 में की गई थी। यह अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो स्थानीय अपराधों से लेकर अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी तक का काम करती है। दुनिया भर के 50 से ज्यादा देशों में इसके 500 से अधिक ऑफिस और एजेंट्स का जाल फैला है। दुनिया में कहीं भी मौजूद अमेरिकी नागरिक की रक्षा के लिए इसके एजेंट किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी तुलना इजराइल की खतरनाक खुफिया एजेंसी मोसाद से होती है।
ये भी पढ़ें:- रूस ने यूनान, डेनमार्क समेत पांच देशों को किया ‘गैर-मित्र’ की सूची में शामिल
