गोरखपुर: फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से धन लेकर उन्हें फर्जी दुबई का वीजा और टिकट देकर ठगी करने वाले आरोपी को जिले की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। वहीं के चार लोगों को जिनको यह …

गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से धन लेकर उन्हें फर्जी दुबई का वीजा और टिकट देकर ठगी करने वाले आरोपी को जिले की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है।

वहीं के चार लोगों को जिनको यह जानता था। उन्हें यह लालच दिया कि मैं विदेश भेजने और नौकरी लगवाने का कार्य करता हूं। कुछ इसी प्रकार उसने लालच देकर उनके द्वारा कुल दो लाख अड़तालीस हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। बाद में उन चारों को मेडिकल करवा कर फर्जी दुबई का वीजा व फर्जी दुबई टीकट देकर लखनऊ एयरपोर्ट पर भेजा।

जहां एयरपोर्ट पर इन लोगो को जानकारी हुयी कि यह वीजा व टिकट फर्जी है। ठगे जाने से नाराज लोगो ने गोरखपुर आकर थाना कैण्ट में पवन सिंह पुत्र कौशल किशोर सिंह निवासी नन्दानगर गोकुल पुरम टीवी अस्पताल के पास थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बता दें कि इससे पूर्व भी पवन सिंह द्वारा सिंघड़िया में 2020 में 22 लाख रुपये की लूट की गयी थी। जिसमें वह गैंगेस्टर व लूट के मुकदमे में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने आज उसे सिंघडिया चौराहे से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: फर्जी वीजा थमाकर की 15.97 लाख की धोखाधड़ी

संबंधित समाचार