बहराइच में टला बड़ा हादसा: स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पायगपुर/बहराइच। बच्चों को स्कूल से घर छोड़कर वापस आ रही स्कूली वैन में शुक्रवार को आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। बड़ा हादसा होने से टल गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। विकासखंड विशेश्वरगंज के पुरैना बाजार के बीच सड़क पर शुक्रवार को स्कूली वैन में आग …

पायगपुर/बहराइच। बच्चों को स्कूल से घर छोड़कर वापस आ रही स्कूली वैन में शुक्रवार को आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। बड़ा हादसा होने से टल गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। विकासखंड विशेश्वरगंज के पुरैना बाजार के बीच सड़क पर शुक्रवार को स्कूली वैन में आग लग गयी।

जिससे काफी देर तक ऑफर तफरी मच गई। पुरैना बाजार में स्थित राजकुमारी स्मारक इंग्लिश मीडियम पुरैना बाजार का है। जिसकी स्कूली वैन जो बच्चों को स्कूल से घर वापस छोड़ने गयी थी। स्कूल वापस आते समय रास्ते मे अचानक आग लग गयी। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रहा कि उस गाड़ी में बच्चे नही थे। आसपास के लोगों ने की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है।

अगर बात जिम्मेदारी की जाए तो क्षेत्र में कही भी ऐसे वाहनों को चेकिंग नही की जा रही है की। फल स्वरूप मानक विहीन स्कूली वैन बच्चो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे है। स्थानीय लोगो ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि स्कूली वैन में आग लगने की खबर स्कूल के जिम्मेदारों ने स्थानीय थाना पर सूचना नही दी है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 बच्चों समेत 2 शिक्षिकायें हुईं घायल

संबंधित समाचार