रामपुर: धमकी भरे पत्र डालने की जांच को पहुंचा एंटी टेररिस्ट स्क्वाड
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव अनवा में चार परिवारों को धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत का माहौल है। साथ ही चारों परिवार के लोगों में दहशत इस कदर है कि खेत पर भी नहीं जा रहे हैं। पत्र मिलने से बाद से परिवार के लोग ना खाना खा सके हैं और न …
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव अनवा में चार परिवारों को धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत का माहौल है। साथ ही चारों परिवार के लोगों में दहशत इस कदर है कि खेत पर भी नहीं जा रहे हैं। पत्र मिलने से बाद से परिवार के लोग ना खाना खा सके हैं और न ही चैन से सो पाएं हैं। पत्र मिलने के अगले दिन गांव की गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी लगातार गांव का मुआयना कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस भी तैनात की गई है। वहीं देर शाम एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने भी गांव पहुंचकर पड़ताल की है।
गुरुवार सुबह तहसील क्षेत्र के गांव अनवा में कुलदीप ठाकुर के घर में गुरुवार तड़के चार बंद लिफाफे मुख्य दरवाजे के पास पड़े मिले थे। जिस पर कुलदीप, उसके दो चाचा भानु प्रताप सिंह,वीरपाल सिंह और ब्राह्मण महिला गीता देवी के नाम लिखे हुए थे। इन गुमनाम पत्रों में किसी खास ने पेन ड्राइव और नक्शे की मांग करते हुए उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही देश के गृहमंत्री, पीएम,सीएम,रॉ एजेंसी एवं आईबी आदि का भी जिक्र है। पत्र में हाई-प्रोफाइल नाम होने के चलते प्रशासन भी हरकत में आ गया।
पत्र मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने पत्रों को कब्जे में लेकर जांच शुरूकर दी। वहीं, जान से मारने की धमकी से चारों परिवारों में खौफ का महौल है। वहीं गांव में देर शाम आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जो पत्र मिला है उसकी भाषा शैली और टूटी फूटी अंग्रेजी और उर्दू व अरबी लिखे होने की जांच की जा रही है। उम्मीद है आज रात में पत्र डाले जाने के पीछे जिसका भी हाथ है खुलासा हो जाएगा। एटीएस के अधिकारी ने कई घंटे गांव में रहकर पूछताछ की।
पुलिस पहुंचने के बाद कम हुआ डर
धमकी भरे पत्र मिलने के बाद चारों परिवारों में दहशत है,घर के लोग बेहद डरे हुए हैं। वीरपाल की बेटी प्रिया ने बताया कि धमकी भरे पत्र मिलने के बाद उन्होंने अपने पापा वीरपाल व चाचा भानुप्रताप को खेतों पर भी नहीं जाने दिया है,क्यूंकि धमकी भरे पत्रों पर उनके नाम लिखे हुए हैं। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद घर के लोग बहुत डरे हुए थे। पुलिस के गांव में पहुंचने के बाद डर कुछ कम हुआ।
बारह साल पहले गीता देवी के बेटे की हो गई थी हत्या
चार गुमनाम पत्रों में से एक पत्र पर गीता देवी के साथ उनके पौत्र भरत मिश्रा का नाम भी लिखा हुआ है। गीता देवी ने बताया कि उनके बेटे दुर्गेश की बारह साल पूर्व हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी जेल में है। बेटे की ह्त्या के चार माह बाद उनके पौत्र भरत का जन्म हुआ। भरत अपने मां के साथ जनपद बरेली के सिरौली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमें में है। हर समय उसकी फ़िक्र लगी रहती है।
लल्ला उसने तो पूरे गांव को उड़ान की धमकी दी
लल्ला उसने तो पूरे गांव को उड़ाने की धमकी दी है, यह कहना है गांव के एक बुजुर्ग का। अमृत विचार की टीम जब गांव में पहुंची तो गांव का माहौल जानने के लिए एक बुजुर्ग से बात की। इस पर उन्होंने कहा कि लल्ला उसने तो पूरे गांव को उड़ान की धमकी दई है। कहा कि हमारे गांव के सभी लीग शरीफ हैं, किसी की कोई आपसी रंजिश भी नहीं है। लेकिन इस तरह गुमनाम धमकी भरा पत्र मिलने से पूरा गांव दहशत में हैं।
आखिर कौन हो सकता है इन घरों में पत्र भेजने वाला
शाहबाद के अनवा गांव में जब से एक ही परिवार के चार लोगों को धमकी भरे पत्र मिले है तभी से गांव के लोग दहशत में आ चुके है पुलिस मकहमे के भी होश उड़ गए है। हर तरह से पुलिस इन खतों की जांच कर रहीं है आखिरकार किसकी हड़कत है,पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच करने में लगी है।
खुफिया तंत्र से लेकर पुलिस तक जांच में जुटी
अनवा गांव में चार धमकी भर पत्र मिलने के बाद खुफिया विभाग से लेकर पुलिस तक एक्टिव हो गई है पत्रों की गहनता से जांच की जा रहीं है। उसकी लिखावट को पुलिस पहचाने की कोशिश कर रहीं है,खुफिया विभाग और एलआईयू भी समय-समय पर मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ करके नई नई जानकारी हासिल कर रहीं है।
धमकी भरे पत्र मिलने के बाद खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। मामले की लगातार जांच की जा रहीं है जल्द ही इसका खुलासा भी किया जाएगा। धर्म सिंह मार्छाल,सीओ मिलक
ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: चुनाव आचार संहिता के उलंघन के मुकदमे में सांसद रेखा वर्मा, चालक बरी
