शाहजहांपुर: गरीब का कल्याण करना ही मोदी का मकसद- असीम अरुण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि गरीब का कल्याण करना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट बनाए हैं, मगर भाजपा की सरकार का पहला प्रोजेक्ट गरीब का कल्याण ही है। उन्होंने राशन वितरण योजना …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि गरीब का कल्याण करना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट बनाए हैं, मगर भाजपा की सरकार का पहला प्रोजेक्ट गरीब का कल्याण ही है। उन्होंने राशन वितरण योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक पर चर्चा की।

असीम अरुण शुक्रवार को शहर के गांधी भवन सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने वाले प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के सफलतम 20 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी एकत्र हुए हैं। कहा कि बाधाओं को न टालेंगे न पालेंगे, डटकर उनसे मुकाबला करेंगे। बोले, प्रधानसेवक मोदी के जीवनकाल से हम सभी को सीख लेनी चाहिए और बिना स्वार्थ अपना कर्म करना चाहिए।

उन्होंने सैनिकों के लिये वन रैंक वन पेंशन, देश के 18,500 गांवों में पहली बार बिजली पहुंचाने, शौचालय योजना के माध्यम से गांव की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार की बात कही। बोले, जम्मू कश्मीर के उरी औऱ पुलवामा अटैक का बदला सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से लेकर भारत के सैनिकों का सीना चौड़ा करने का साहस किया है। वहीं समाज के गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिल सकें।

ऐसी नीतिओ का क्रियान्वयन किया है, जिससे कोविड काल में देश में लोगों के जीवन और जीविका के लिये राशन देने का काम भी बखूबी किया है, इसीलिए आज हम कह सकते हैं कि मोदी हैं, तो कुछ भी मुमकिन है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र और महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री के कार्यकाल, उनके कार्यों और जनहित की योजनाओं के बारे में बताया।

संबंधित समाचार