बरेली: घर के सामने से स्कूटी चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
बरेली, अमृत विचार। आलमगिरी गंज में एक घर के आगे से युवक स्कूटी चुरा कर ले गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है युवक की पहचान कर ली गई है।पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार …
बरेली, अमृत विचार। आलमगिरी गंज में एक घर के आगे से युवक स्कूटी चुरा कर ले गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है युवक की पहचान कर ली गई है।पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
थाना कोतवाली क्षेत्र के आलमगिरी गंज के फर्रासी टोला में रहने वाले कपड़ा व्यापारी मनीश बंसल ने बताया आज सुबह उन्हें किसी काम से कहीं जाना था। उन्होंने अपने घर के आगे स्कूटी को खड़ा कर दिया था। इस बीच एक युवक स्कूटी पर आ कर बैठ गया। उसके बाद उसने कई चाबियों को स्कूटी पर लगाकर ट्राई किया। इस बीच किसी को शक न हो वह आराम से स्कूटी पर बैठकर चाबियों को बदल-बदल कर स्कूटी में लगाता रहा।
जैसे ही स्कूटी का लॉक खुला युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब इसका पता मनीश बंसल को चला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाला जिसमें सारी घटना कैद हो गई। मनीश बसंल ने थाने में आरोप युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। युवक आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस का दाबा है युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: CBSE 10वीं में रितिका शर्मा ने हासिल किए 94.5% अंक, मेहनत और लगन को बनाया सफलता की सीढ़ी
