बरेली: आरोपी ने प्रमाण पत्र में बढ़वा दिया था विवाहिता बेटी का नाम, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निरस्त
बरेली, अमृत विचार। उप जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि धर्मपाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी 120, गांधीपुरम गुप्ता नर्सरी तहसील व जिला बरेली द्वारा 6 फरवरी 2020 को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया गया, जिस पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक,लेखपाल की जांच आख्या दिनांक 24 फरवरी 2020 को अपनी जांच आख्या तहसीलदार सदर …
बरेली, अमृत विचार। उप जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि धर्मपाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी 120, गांधीपुरम गुप्ता नर्सरी तहसील व जिला बरेली द्वारा 6 फरवरी 2020 को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया गया, जिस पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक,लेखपाल की जांच आख्या दिनांक 24 फरवरी 2020 को अपनी जांच आख्या तहसीलदार सदर द्वारा अग्रसारित कराने उपरांत संबंधित पटल सहायक को उपलब्ध कराई गई, जिस पर पटल सहायक द्वारा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र संख्या 607/ना0 नाजिर 2020 दिनांक 29 फरवरी 2020 के माध्यम से जारी किया गया और साथ ही यह भी अवगत कराना है कि विनीत सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह चौहान निवासी 120, गांधीपुरम गुप्ता द्वारा उक्त प्रमाण की द्वितीय प्रति जारी कराने हेतु दिनांक 21 जनवरी 2022 को एक प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र सहित प्रस्तुत किया गया।
जिस पर पटल सहायक द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2022 को द्वितीय प्रति जारी की गई। धर्मपाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी 120, गांधीपुरम गुप्ता द्वारा दिनांक 1 जुलाई 2022 को एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र में भूलवश उनकी बेटी सीमा चौहान पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह तोमर निवासी ग्राम चनेहटा, बरेली का नाम अंकित होना रह गया था। उक्त पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र में नाम अंकित करने की प्रार्थना की गई थी।
उक्त प्रार्थना पत्र राजस्व निरीक्षक,लेखपाल लाल बहादुर (क्षेत्र सैदपुर हाकन्स) तहसील सदर द्वारा पुनः जांच कराई गई, जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी जांच कर दिनांक 14 जुलाई 2022 को तहसीलदार सदर के माध्यम से उप जिलाधिकारी सदर के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसमें धर्मपाल सिंह द्वारा वास्तव में अपनी एक विवाहित पुत्री सीमा चौहान का नाम छिपाकर पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र जारी करा लिया गया था और जांच के दौरान पड़ोसी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र के मौके पर बयान लिए गए।
इस दौरान वीरेंद्र कुमार ने बताया विवाहिता पुत्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र संख्या 607/ना0 नाजिर-2020 दिनांक 29-2-2020 को जारी पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निरस्त करते हुए हैं मृतका धनदेवी पत्नी धर्मपाल सिंह की एक विवाहित पुत्री सीमा चौहान का नाम अंकित कर प्रमाण पत्र जारी करने की आख्या प्रस्तुत की है। विवेचना के आधार पर वारिसान प्रमाण पत्र संख्या 607/ना0 नाजिर-2020 दिनांक 29-2-2020 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: घर के सामने से बाइक चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
