मथुरा: गोवर्धन पुलिस को मिली सफलता, तीन अंतरराज्जीय बाइक चोरों को दबोचा
मथुरा, अमृत विचार। गोवर्धन पुलिस ने तीन अंतरराज्जीय चोरों को एक तमंचा व चाबियों के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया है गुरुवार-शुक्रवार की रात को बाईपास तिराहा ढाबा की तरफ डींग रोड से तीन बाइक सवार को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की बाइक तथा तमंचा बरामद हुआ। सीओ गोवर्धन …
मथुरा, अमृत विचार। गोवर्धन पुलिस ने तीन अंतरराज्जीय चोरों को एक तमंचा व चाबियों के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया है गुरुवार-शुक्रवार की रात को बाईपास तिराहा ढाबा की तरफ डींग रोड से तीन बाइक सवार को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की बाइक तथा तमंचा बरामद हुआ।
सीओ गोवर्धन गुंजन सिंह ने बताया कि पूछताछ में बाइक चोरों ने अपने नाम रौनक ऊर्फ पन्ना पुत्र इस्लाम निवासी रूध थाना खोह भरतपुर, राजस्थान। जाहुल पुत्र इस्लाम निवासी रूध थाना खोह भरतपुर, अकील पुत्र इस्लाम उर्फ गव्वर निवासी नगला सेहु थाना गोवर्धन मथुरा बताया। साथ ही बाइक का ताला खोलने के प्रयुक्त होनेवाली मास्टर चाबियों का गुच्छा भी बरामद हुआ है।
