आज का राशिफल। 23 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आपको सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अपेक्षा उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर विचारशील रहेंगे। सीनियर्स आपका अनादर कर सकते हैं। इसके कारण आपको मन में कुछ चिन्ता रहेगी। वृष अपने उद्देश्यों से ध्यान न भटकने दें। दोपहर के बाद का समय काफी शुभ …

मेष

आपको सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अपेक्षा उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर विचारशील रहेंगे। सीनियर्स आपका अनादर कर सकते हैं। इसके कारण आपको मन में कुछ चिन्ता रहेगी।

वृष

अपने उद्देश्यों से ध्यान न भटकने दें। दोपहर के बाद का समय काफी शुभ है। आप कठिन कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में बड़े एग्रीमेंट होंगे।

मिथुन

दूसरों की ज़िम्मेदारी स्वयं पर लादने से बचें। एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। आपके स्वभाव में आए बदलाव के कारण लोग हतप्रभ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नये लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना ठीक नहीं है। आज आपका अपमान हो सकता है।

कर्क

कारोबार में नये संपर्कों का लाभ उठा सकेंगे। घर की बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन की अशान्ति दूर होगी। दान-पुण्य में आप धन खर्च कर सकते हैं। रात्रि के समय डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। मनपसन्द भोजन का आनन्द उठाएंगे।

सिंह

आपके विनोदी और मज़ाकिया स्वभाव की प्रशंसा होगी। घर में रिश्तेदारों के आने की संभावना है। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। दिन का शुरुआती समय कुछ नरम-गरम रहेगा। कई समस्याओं का हल न मिलने से थोड़े निराश रहेंगे।

कन्या

समय काप्रबंधन करने में कठिनाई होगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर परेशानी होने की संभावना है। व्यापारिक साझेदारों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अटकी हुई पेमेंट आपको वापस मिलने की संभावना है।

तुला

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को लेकर शंकित रहेंगे। एनीमिया के रोगियों को कमजोरी हो सकती है। कारोबार में अतिरिक्त खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में कुछ बाधायें आने की सम्भावना है। छात्रों को शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक

जॉब में आपको काफी सराहना मिलेगी। आपकी सलाह का लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे वो निश्चित ही आपकी सहायता करेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु

करियर में आप नये आयाम गढ़ सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में कोई कड़वाहट है तो उसे सुधारने का अनुकूल समय है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सभी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही होंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

मकर

आज प्रेमी जन के साथ खटपट होगी। इसीलिए विवेकपूर्वक अपने रिश्तों को सम्भालना होगा। कुछ लोग आपके कार्यों में रुकावटें डालने का प्रयास करेंगे। आप बिना लड़े-झगड़े अपने काम में लगे रहें। शीघ्र अच्छी सफलता मिलेगी। पुरानी उधारी को चुकाना पड़ेगा।

कुंभ

व्यापार में विरोधियों से उलझना पड़ सकता है। गलतियों से सीखने की कोशिश करें। बड़ों से सलाह लेने से परेशानियों में कुछ नियंत्रण पा सकेंगे। अचानक से पुरानी कड़वी यादें आपको दुखी कर सकती हैं। बुराइयों को देखने के बजाय लोगों की अच्छाइयों को देखें।

मीन

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। आपकी सभी योजनाएं समय पर पूर्ण हो जाएंगी। कारोबार में इच्छित धन लाभ होगा। भविष्य को लेकर योजना बनाने और निवेश करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।