हरदोई: पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर को किया गिरफ्तार, बरामद की पांच बाइक
हरदोई/पाली। थाना पाली एवं शाहबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने कस्बा पाली निवासी एक शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया, साथ ही उसकी निशानदेही पर चार अन्य बाइकें भी कस्बा पाली किनारे गर्रा नदी के पास एक खेत से बरामद की हैं। गिरफ्तार अंतराज्यीय बाइक …
हरदोई/पाली। थाना पाली एवं शाहबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने कस्बा पाली निवासी एक शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया, साथ ही उसकी निशानदेही पर चार अन्य बाइकें भी कस्बा पाली किनारे गर्रा नदी के पास एक खेत से बरामद की हैं। गिरफ्तार अंतराज्यीय बाइक चोर को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध विशेष अभियान के अनुपालन में पाली थाना पुलिस एवं शाहाबाद थाना पुलिस की टीम संयुक्त टीम पाली शाहबाद रोड पर आगमपुर चौराहे पर तैनात थी। तभी पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी राजीव कश्यप पुत्र रामशंकर कश्यप को एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर श्री कौल ने बताया कि अभियुक्त राजीव से कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने साथी रवि व दो-तीन अन्य व्यक्तियों के साथ राजस्थान व उत्तर प्रदेश से मोटरसाइकिल की चोरी करके सस्ते दामों में क्षेत्र में बेचता है।
अभियुक्त राजीव की निशानदेही पर पाली एवं शाहाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली एवं गर्रा नदी के किनारे एक खेत से चार मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त राजीव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कुल 5 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
पढ़ें-मुरादाबाद : कैंटर चालक की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी कटघर पुलिस
