लखनऊ: पड़ोसी ने युवती के साथ किया रेप, परिवार ने चौक कोतवाली के बाहर काटा हंगामा
लखनऊ। राजधानी में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात चौक कोतवाली का घेराव कर दिया। कोतवाली के बाहर हंगामा चलता रहा। जांच के बाद पता चला कि यह घटना सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने युवती को मेडिकल चेकअप के लिए …
लखनऊ। राजधानी में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात चौक कोतवाली का घेराव कर दिया। कोतवाली के बाहर हंगामा चलता रहा। जांच के बाद पता चला कि यह घटना सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस ने युवती को मेडिकल चेकअप के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया
सआदतगंज निवासी 21 वर्षीय युवती किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के अनुसार मोहल्ले में ही आदित्य रहता है, जिससे युवती की बातचीत होती थी। आरोप है कि तीन दिन पूर्व आदित्य ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर युवती ने विरोध किया तो आदित्य ने उसे पीट दिया। घर पहुंच कर युवती ने घरवालों को सारी जानकारी दी।
जिसके बाद वह लोग सआदतगंज कोतवाली भी गए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं लिखा। नाराज परिवार ने कटरा विजन बेग में जाम लगा दिया। फिर वह लोग चौक कोतवाली पहुंच गए।
जिसके बाद इंस्पेक्टर चौक प्रशांत मिश्रा ने युवती के परिवार से बात की और बताया कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। वहीं, दर्ज किए गए मुकदमे को विवेचना के लिए सआदतगंज ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पढ़ें-हरदोई: PM आवास योजना के लाभार्थियों को नहीं मिला आवास, जिंदगी त्रिपाल के नीचे काटने को हुई विवश
