बरेली कॉलेज पत्रकारिता के छात्र रह गए मोबाइल, लैपटॉप से वंचित, अधिकारी को दिया ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। यूपी की योगी सरकार ने छात्र-छत्राओं की शिक्षा और भविष्य को बेहरतर बनाने के लिये उन्हे मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करती है। लेकिन कितने छात्र ऐसे है जो इस योजना से महरूम रह जाते है। मामला बरेली कॉलेज का है। जहां पत्रकारिता डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र-छात्रा मुख्यमंत्री की मोबाईल, टेबलेट …
बरेली, अमृत विचार। यूपी की योगी सरकार ने छात्र-छत्राओं की शिक्षा और भविष्य को बेहरतर बनाने के लिये उन्हे मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करती है। लेकिन कितने छात्र ऐसे है जो इस योजना से महरूम रह जाते है। मामला बरेली कॉलेज का है। जहां पत्रकारिता डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र-छात्रा मुख्यमंत्री की मोबाईल, टेबलेट योजना से वंचित रह गए। बरेली कॉलेज में स्नातक व परास्नातक के छात्र इस योजना का लाभ ले चुके हैं। इस मामले में जन संचार,पत्रकारिता के विद्याथियों ने इसका विरोध किया और जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।
बतादें कि ज्ञापन देने आए छात्र-छात्रों ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए छात्र छात्रों को मोबाईल, टेबलेट और लेपटॉप वितरित किये थे। बरेली कॉलेज में अन्य स्नातक, परास्नातक छात्रों को योजना का लाभ देते हुए मोबाईल, टेबलेट और लेपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी जिनको इस योजना से वंचित रखा गया।
मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में कृति सेवक, अफजल खान,शेखर, राशिद, निगार,संस्कृति, सुभम,रेखा,मोहिनी, अवनीश, निशा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मुश्किलें बढ़ीं: बीएसए के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, जानें मामला
