मथुरा: एक्शन में पुलिस, अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
मथुरा, अमृत विचार। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात ट्रैक्टर लुटेरा मन्सो उर्फ मंसुख घायल हो गया। घायल बदमाश मन्सो उर्फ मंसुख निवासी जाटौली भरतपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ थाना गोवर्धन गाँठोली चौकी के डीग रोड महमदपुर चौराहे पर हुई। गोवर्धन पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम रही मुठभेड़ में शामिल …
मथुरा, अमृत विचार। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात ट्रैक्टर लुटेरा मन्सो उर्फ मंसुख घायल हो गया। घायल बदमाश मन्सो उर्फ मंसुख निवासी जाटौली भरतपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ थाना गोवर्धन गाँठोली चौकी के डीग रोड महमदपुर चौराहे पर हुई।
गोवर्धन पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम रही मुठभेड़ में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, एक अन्तरराज्यीय शातिर वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना गोवर्धन टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार/घायल किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पुलिस ने बताया कि उसका नाम मन्सो उर्फ मंसुख पुत्र खूबीराम है। अभियुक्त मन्सो, जाटौली थाना चिकसाना जिला भरतपुर, राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल (बुलेट), और एक तमंचा .315 बोर, पांच कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं।
एसपी देहात श्रीचंद ने बताया कि मन्सो शातिर किस्म का वाहन चोर है और अपनी गैंग के साथ मिलकर डंफर, ट्रैक्टर एवं बाइक चोरी करता है और दूसरे जनपद में सस्ते दामों में बेच देता है। अभियुक्त वर्ष 2015 से सक्रिय है। इसके विरुद्ध चोरी, हथियारों की तस्करी आदि के करीब 11 मुकदमें विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। शातिर की और आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मथुरा: गोवर्धन पुलिस को मिली सफलता, तीन अंतरराज्जीय बाइक चोरों को दबोचा
एक अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल थाना गोवर्धन क्षेत्र से गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/G8YjWt9KvR
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) July 23, 2022
