बरेली: मालगाड़ी के इंजन में लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। राम गंगा स्टेशन पर रेलवे का स्टाफ उस वक्त दहल गया जब एक मालगाड़ी के इंजन में महिला का सिर लटका हुआ मिला। जब स्टेशन मास्टर द्वारा इस बात की जानकारी दी गई तो बरेली जंक्शन जीआरपी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। …
बरेली, अमृत विचार। राम गंगा स्टेशन पर रेलवे का स्टाफ उस वक्त दहल गया जब एक मालगाड़ी के इंजन में महिला का सिर लटका हुआ मिला। जब स्टेशन मास्टर द्वारा इस बात की जानकारी दी गई तो बरेली जंक्शन जीआरपी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12:55 बजे मालगाड़ी का इंजन राम गंगा स्टेशन के यार्ड में बदला जाना था। जिसे बदलने के लिए स्टाफ मौके पर पहुंचा तो मालगाड़ी के इंजन में अज्ञात महिला का सिर फंसा हुआ था। आशंका जताई गई की महिला की टक्कर इंजन से हुई होगी जिसमे उसका सर फंसा रह गया। फिलहाल जीआरपी ने पंचनामा भरकर सर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें Video
