बाराबंकी: युवक की नृशंसता पूर्वक हत्या, डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत ग्राम तेलवारी के 40 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार की देर रात धारदार नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव अमोली हिसामपुर के पास खेत जोतने जा रहे एक व्यक्ति के द्वारा देखा गया। 40 वर्षीय विक्रम गौतम पुत्र गजोधर ग्राम पंचायत तेलवारी निवासी की शुक्रवार …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत ग्राम तेलवारी के 40 वर्षीय एक युवक की शुक्रवार की देर रात धारदार नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव अमोली हिसामपुर के पास खेत जोतने जा रहे एक व्यक्ति के द्वारा देखा गया।

40 वर्षीय विक्रम गौतम पुत्र गजोधर ग्राम पंचायत तेलवारी निवासी की शुक्रवार की रात्रि धारदार नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव ग्राम तेलवारी निवासी पलट्टर के द्वारा अमोली हिसामपुर के पास देखा गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने भारी पुलिस बल व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

थाना अध्यक्ष रामनगर संतोष कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी करने के पश्चात पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रामप्यारी ने बताया कि 12 जुलाई को ग्राम तेलवारी निवासी नवमीलाल, रामप्रताप विजय संतोष राजू व शहावपुर निवासी सरकार के द्वारा रास्ते को लेकर मारपीट की गई थी। जिसमें मेरी सास के सिर में चोट आई थी।जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गई थी। उस संबंध में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों के द्वारा मेरे पति की निर्मम हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने ने बताया कि जिन लोगों पर परिजनों ने संदेह जताया है उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें-बरेली: मालगाड़ी के इंजन में लटका मिला महिला का कटा हुआ सिर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार