बहराइच: सड़क हादसों में पांच घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बहराइच। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में युवकों समेत पांच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बौंडी में खेत की जोताई कर वापस आते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दो घायल हुए हैं। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डिहवा कला गांव निवासी मुबारक पुत्र …
बहराइच। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में युवकों समेत पांच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बौंडी में खेत की जोताई कर वापस आते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दो घायल हुए हैं। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डिहवा कला गांव निवासी मुबारक पुत्र रसीद और अरमान पुत्र मेंहदी हसन बुधवार को गांव में खेत जोतने गए थे। देर शाम को दोनों वापस आ रहे थे। तभी गांव के निकट एक बालक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गई। दोनों युवक घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा गांव निवासी राम मूर्ति वर्मा पुत्र बाबादीन एक बाइक से छीटूपुरवा गांव निवासी पुनीत वर्मा पुत्र बरातीलाल और रविंद्र वर्मा पुत्र लाल बहादुर बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। रिसिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इनमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ें-बरेली: महिला से ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
