वाराणसी : मोदी@20 पर संवाद करेंगे सीएम योगी, 28 जुलाई को काशी में होगा कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम 28 जुलाई को वाराणसी में होगा। सीएम योगी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक …

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद करेंगे।

यह कार्यक्रम 28 जुलाई को वाराणसी में होगा। सीएम योगी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशिष्ट जनों, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, सीए, इंजीनियर को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के लिए काशी क्षेत्र में जिला स्तर पर तीन सदस्यों की समिति गठित की जा रही है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है, इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी दे रही है।

इस पुस्तक में देश के प्रतिष्ठित सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लेख संकलित हैं। पुस्तक की प्रस्तावना भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर द्वारा लिखी गई है। काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: 25 जुलाई को पांच पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा, 4631 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संबंधित समाचार