बलिया : थम नहीं रहा बाइकर गैंग का आतंक, दिनदहाड़े महिला के जेवर लूटे
बलिया, अमृत विचार। शहर में बाइकर गैंग पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। अब तक इस गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। ये गिरोह रोज नए तरीके बनाकर लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही एक मामला बीचला घाट चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर में महिला के …
बलिया, अमृत विचार। शहर में बाइकर गैंग पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। अब तक इस गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। ये गिरोह रोज नए तरीके बनाकर लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। ऐसा ही एक मामला बीचला घाट चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर में महिला के साथ हुआ है।
फूल लेने जा रही महिला सुमित्रा देवी पत्नी विमल चंद्र निवासी कृष्णा नगर को देवताओं का प्रदोष बताकर शातिरों ने गहने सीकड़ी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स ठग लिए। महिला को आगे जाने को कहा जैसे महिला हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बढ़ी दोनों बाइक पर सवार हुए और निकल पड़े। महिला ने पीछे देखा तो तक शोर मचाया। भीड़ एकत्र हो गयी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी हैं। चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव ने बताया की महिला के तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। सूचना पर पुलिस गई थी। सीसीटीवी फुटेज के माघ्यम से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: 13 वर्षीय किशोरी का पहले अपहरण फिर बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
