लखनऊ : बच्चों के झगड़े में पड़ोसी ने महिला का काटा कान…जानें आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । सआदतगंज क्षेत्र में बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसी ने धारदार चीज से महिला का कान काट दिया। खून से लथपथ हालत में महिला सआदतगंज कोतवाली पहुंची। जिसके बाद उसने पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों खिलाफ नामजद मुकदमा …

लखनऊ । सआदतगंज क्षेत्र में बच्चों के झगड़े के बाद पड़ोसी ने धारदार चीज से महिला का कान काट दिया। खून से लथपथ हालत में महिला सआदतगंज कोतवाली पहुंची। जिसके बाद उसने पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सआदतगंज थानाक्षेत्र के मोज्जमनगर, बैदन टोला निवासी अख्तर चारबाग रेलवे स्टेशन पर संविदा कर्मचारी है। वह पत्नी सायरा बानो और आठ साल के बेटे अब्दुल रहीम को बैदन टोला में किराए के मकान में रहता है। बता दें कि शुक्रवार की शाम अब्दुल घर के बाहर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच बच्चों में झगड़ा हो गया।

जिसके बाद अब्दुल रोता हुआ घर पहुंचा और मां सायरा बानो से शिकायत की। जिसके बाद सायरा बेटे को लेकर पड़ोसी रुबीना के घर पहुंची। आरोप है कि रूबीना उससे झगड़ने लगी। विरोध करने पर रूबीना बेटी रवीना और दामाद शमशाम के साथ उससे मारपीट करने लगी। आरोप है कि लड़ाई-झगड़े के बीच शमशाम घर से धारदार हथियार लेकर आ गया और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया।

बता दें कि इस हमले से महिला के कान का कुछ हिस्सा कट कर जमीं पर गिर गया। इसके बाद महिला ने पति अख्तर को जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी। इस सम्बन्ध में सआदतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति ने तहरीर देते हुए पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं महिला का आरोप है कि पड़ोसी समझौता करने का दबाव बना रहे है। इंकार करने पर पड़ोसी उसके परिवार को धमका रहे हैं। महिला का कहना है कि इस केस में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़े- लखनऊ : अतिक्रमण के विरोध में कैंची से काटा कान…पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार