बहराइच : डीसीएम ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, महिला समेत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर चुरईपुरवा गांव के निकट देर शाम को डीसीएम ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जरवल …

जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर चुरईपुरवा गांव के निकट देर शाम को डीसीएम ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ मार्ग पर चुरई पुरवा गांव के निकट सवारी लेकर आ रहे बैटरी रिक्शा पर पीछे से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ठोकर मार दी। दुर्घटना में 48 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी राम भक्त निवासी मुस्ताबाद, सुफियान निवासी ग्राम देवरिया हुजूरपुर, हसीना ग्राम चौरीचौरा कोतवाली करनैलगंज गोंडा, रिक्शा चालक रामतेज पुत्र पन्नालाल और एक वर्षीय बच्ची घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया ज्ञानमती के कमर में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया डीसीएम को कब्जे में लिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –झांसी में बरपा आकाशीय बिजली का कहर: तीन की मौत, दस घायल

संबंधित समाचार