बांदा : 4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधों में अक्सर परिचित लोग ही लिप्त पाए जाते हैं। ऐसे ही वाकये में नरैनी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली चार वर्षीय मासूम को शुक्रवार देर शाम पड़ोसी फरीद टाफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां …

बांदा, अमृत विचार। बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे अपराधों में अक्सर परिचित लोग ही लिप्त पाए जाते हैं। ऐसे ही वाकये में नरैनी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली चार वर्षीय मासूम को शुक्रवार देर शाम पड़ोसी फरीद टाफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां मकान के ऊपरी कमरे में बंद कर मासूम के साथ दरिंदगी की।

खून से लथपथ घर पहुंची बेटी को देख पिता उसे कोतवाली लेकर पहुंचा और पड़ोसी के विरुद्ध तहरीर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा गांव पहुंचे।

पीड़िता के पिता से घटना की पूरी जानकारी ली और दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनायी। कोतवाली पुलिस ने आरोपित फरीद को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के साथ मासूम का इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें –कानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारियों को पीटा, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

संबंधित समाचार