बरेली: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप
बरेली, अमृत विचार। शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिली है। यहां गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई है। महिला के पति ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …
बरेली, अमृत विचार। शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिली है। यहां गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई है। महिला के पति ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
थाना बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर की रहने वाली 24 वर्षीय शाहना के पति रविंद्र पटेल ने बताया सुरेश शर्मा नगर स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के दौरान पत्नी की मौत हो गई। और वही नवजात बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पति का आरोप है डॉक्टर की लापरवाही से पत्नी की मौत हुई है। उसने इसकी जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मंदबुद्धि किशोर के साथ गैंगरेप, तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर घटना को दिया अंजाम
