अयोध्या: नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के मजरे पीठापुर के एक किसान की शनिवार रात हत्या कर दी गई। यह वारदात तब अंजाम दी गई जब वह खेतों की रखवाली के लिए नलकूप पर सोया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक किसान का नाम अरुण कुमार तिवारी …

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के मजरे पीठापुर के एक किसान की शनिवार रात हत्या कर दी गई। यह वारदात तब अंजाम दी गई जब वह खेतों की रखवाली के लिए नलकूप पर सोया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक किसान का नाम अरुण कुमार तिवारी उर्फ बब्लू पुत्र देवनरायन तिवारी (40) बताया गया है। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही तमसा नदी भी स्थित है।

बताया जाता है कि शनिवार रात जानवरों से फसल की सुरक्षा को नलकूप पर जाने की बात कहकर अरुण कुमार तिवारी अपने घर से निकले थे।रविवार सुबह मृतक के पिता अपने पौत्र के साथ खेत गये तो वहां का नजारा देख हतप्रभ रह गये। मृतक का बेटा आशुतोष उर्फ शिवांश चिल्लाता घर की तरफ भागता हुआ आया और घटना की बात घर सहित गांव वालों को बताई। बताया गया जहां लाश पड़ी थी वहां हत्यारों और अरुण के बीच भिड़ंत के भी निशान पाए गए हैं।

चर्चा है कि जहां घटना हुई उसके कुछ दूरी पर बगल के गांव गंगापुर से कुछ लोग खेत की सिंचाई करने आये थे। पुलिस हर पहलू पर घटना की छानबीन कर रही हैं। मृतक के एक बेटा व दो बेटियां हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

पढ़ें-लखनऊ: युवकों ने की मनमानी की हदें पार, दीवार पर पेशाब करने से रोका तो सिपाही को खूब पीटा

संबंधित समाचार