पीलीभीत: खेत में पानी लगा रहे दो किसानों की इंजन फटने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत,अमृत विचार। खेत पर इंजन से फसल में पानी डाल रहे ग्रामीण की अचानक इंजन फटने से मौत हो गई। उसके पास खड़े गांव के ही अन्य युवक की उसकी चपेट में आने से जान चली गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर, किसानों की …
पीलीभीत,अमृत विचार। खेत पर इंजन से फसल में पानी डाल रहे ग्रामीण की अचानक इंजन फटने से मौत हो गई। उसके पास खड़े गांव के ही अन्य युवक की उसकी चपेट में आने से जान चली गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर, किसानों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा निवासी 56 वर्षीय शिवकुमार रविवार सुबह सात बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। उन्होंने खेत में लगा इंजन चालू करने के बाद पानी लगाना शुरू कर दिया था। तभी गांव के रहने वाले 34 वर्षीय महेश कुमार जो अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी वह भी शिवकुमार से बाते करने के लिए वहां पहुंचे गए। दोनों लोग इंजन के पास खड़े होकर बातें कर रहे थे। तभी अचानक से इंजन फट गया। इंजन फटने के दौरान उसे निकले लोहे के टुकड़े उनके शरीर में जा लगे। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
ब्लॉस्ट की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां हादसा देखकर वो दंग रह गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मृतकों के परिवारवालों और पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दोनों किसानों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष अचल कुमार ने बताया कि इंजन फटने की वजह से दोनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 28 करोड़ के चावल घोटाले में घिरा राइस मिलर्स गिरफ्तार
