बरेली: कोचिंग जा रही छात्रा को छेड़ना पड़ा भारी, मनचले की जमकर हुई पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी,अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मनचले युवक ने कोचिंग को जा रही छात्रा की स्कूटी के आगे बाईक लगा कर उसे गिरा दिया और फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा के शोर …

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी,अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मनचले युवक ने कोचिंग को जा रही छात्रा की स्कूटी के आगे बाईक लगा कर उसे गिरा दिया और फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। वही आरोपी को  लड़की ने जमकर भी जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह कोचिंग पड़ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे स्कूटी से जा रही थी। तभी अचानक उसी गांव का दूसरे समुदाय आशिफ पीछे से बाइक से आया और उसके स्कूटी के आगे बाइक लगा दी। और छेड़छाड़ करने लगा लड़की स्कूटी लेकर गिर पड़ी और उसने शोर मचाया, शोर सुनकर लोग इखट्टा हो गये।

और लोगों ने लड़के को पकड़ लिया फिर गांव की भीड़ ने लड़के की पिटाई लगा दी। लड़की ने अपने घर फोन कर दिया घर वाले परिजन भी आ गये उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामला दो समुदाय का होने से भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की दी तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्यवाई कर रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की लड़की की दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: निदेशक ने किया IIT का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण देखकर की प्रशंसा

संबंधित समाचार