गोरखपुर: जमीनी विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ चलाई गोली, घायलों को किया मेडिकल कॉलेज रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद के खजनी थानाक्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में जमीनी विवाद के चलते छज्जा निकालने को लेकर दबंगो ने गोली चलाई। जिसमे दूसरे पक्ष कर सुरेमन यादव,भोलू यादव,राजधारी यादव गंभीर रूप से घायल है। बता दे कि मउधर मंगल गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद है।आज एक पक्ष द्वारा मकान का छजजा निकाला जा …

गोरखपुर। जनपद के खजनी थानाक्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में जमीनी विवाद के चलते छज्जा निकालने को लेकर दबंगो ने गोली चलाई। जिसमे दूसरे पक्ष कर सुरेमन यादव,भोलू यादव,राजधारी यादव गंभीर रूप से घायल है।

बता दे कि मउधर मंगल गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद है।आज एक पक्ष द्वारा मकान का छजजा निकाला जा रहा था,जिसे लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया। बाद में गोली चलाने की गोली चलाने की नौबत आ गयी।पीड़ितों के अनुसार गोली चलाने वाला ब्यक्ति प्रमोद यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है।

अन्य आरोपी जयगोविन्द, भगवान दास भी सरकारी कर्मचारी है और उनके साथ उनका पुत्र प्रिंस,प्रीतम और शक्ति यादव भी शामिल थे। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची खजनी पुलिस ने घायल ब्यक्तियो को जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ से डॉक्टरों ने मामला गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पढ़ें-बुलंदशहर: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खेत में दफनाया शव

संबंधित समाचार