अयोध्या: पांच शिक्षकों को सम्मानित करेगी समाजवादी शिक्षक सभा, डॉ घनश्याम यादव ने किया कार्यक्रम का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी शिक्षक सभा ने जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इन शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2022 से नवाजा जायेगा। यह सम्मान शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। इसे लेकर रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक जिला अध्यक्ष दान बहादुर …

अयोध्या। समाजवादी शिक्षक सभा ने जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इन शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2022 से नवाजा जायेगा। यह सम्मान शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा।

इसे लेकर रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के दिशा-निर्देश में 11 सदस्य चयन समिति का गठन किया गया। निवर्तमान सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि 11 सदस्य चयन समिति मुख्य रूप से डॉ घनश्याम यादव , संत प्रसाद मिश्र, विमल सिंह यादव, जय प्रकाश चौरसिया, प्रदीप कुमार तिवारी, सत्य प्रकाश, अमरनाथ सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, आनंद कुमार शुक्ल, तहसीलदार सिंह और डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्र का चयन हुआ। समिति 5 शिक्षकों का चयन कर 20 अगस्त तक जिलाध्यक्ष को संस्तुति देगी।

बताया गया कि गत वर्षों की भांति शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन समारोह पूर्वक किया जाएगा। बैठक में शिक्षकों का वेतन नियमित रूप से देने और तदर्थ शिक्षकों के बारे में सकारात्मक निर्णय की मांग की गई। संचालन डॉ घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें-रायबरेली: स्मृति ईरानी ने बूस्टर डोज टीकाकरण का किया शुभारंभ

संबंधित समाचार