मेरठ : बाइक फिसलने से घायल हुआ युवक, फर्श पर लिटाकर अस्पताल में हुआ इलाज
मेरठ, अमृत विचार। यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लाख दावे किये जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर हाल जुदा है। इसी कड़ी में मेरठ के एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक फिसलने से शामली निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना …
मेरठ, अमृत विचार। यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लाख दावे किये जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर हाल जुदा है। इसी कड़ी में मेरठ के एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेरठ करनाल हाईवे पर बाइक फिसलने से शामली निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां अस्पताल ने युवक को बेड देने से मना कर दिया। इसके बाद फर्श पर लिटाकर ही घायल का उपचार करना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाइवे पर बाइक फिसले से थाना भवन निवासी अजीम पुत्र हसनैन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ने लापरवाही दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए बेड भी नहीं दिया, बल्कि फर्स पर ही लिटाकर उपचार शुरू कर दिया।
घायल के साथियों ने फर्स पर लिटाकर उपचार करने का विरोध भी किया। बाद में गंभीर हालत के चलते घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: गाजे बाजे के साथ बैजनाथ धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा, सजाई आकर्षक झांकी
