आजमगढ़ : तेजी से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, कटान होने से दहशत में हैं ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रौनापार/ आजमगढ़, अमृत विचार। जिले की सगड़ी तहसील में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर बिटव 24 घंटे में तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को शारदा बैराज से 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में अचानक सवा मीटर की वृद्धि हो गई। इससे पहले गुरुवार की रात वनवसा बैराज से 3.83 लाख …

रौनापार/ आजमगढ़, अमृत विचार। जिले की सगड़ी तहसील में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर बिटव 24 घंटे में तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को शारदा बैराज से 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर में अचानक सवा मीटर की वृद्धि हो गई। इससे पहले गुरुवार की रात वनवसा बैराज से 3.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। लगातार पानी छोड़े जाने का नतीजा यह कि मुख्य गेज स्थल डिघिया नाले के पास नदी खतरा निशान के करीब पहुंच गई है।

शुक्रवार को यहां का जलस्तर 69.02 मीटर था, जबकि शनिवार को 70.25 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। बदरहुआ नाले के पास शुक्रवार को 70.77 तथा शनिवार को 70.86 मीटर जलस्तर रहा, जबकि यहां खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण कटान की गति भी बढ़ गई है। जिससे स्थानीय लोग और ग्रामीण दहशत में हैं।

सरयू नदी की विनाशकारी लहरें प्रतिवर्ष तबाही मचाती हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ में जबरदस्त कटान हुई और सैकड़ों एकड़ जमीन कटकर नदी में बह गई थी।

यह भी पढ़ें –बहराइच: गैंगस्टर ‘गब्बर सिंह’ का होटल सीज, कुर्की का नोटिस चस्पा

संबंधित समाचार