गोंडा: तीन साल की मासूम से नाबालिग ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात सामने आई है। मासूम के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे एक 15 वर्षीय किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस …
गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात सामने आई है। मासूम के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे एक 15 वर्षीय किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची शुक्रवार को अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे लुकाछिपी का खेल खिलाने के बहाने अपने साथ बुला ले गया और एक सुनसान खेत में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची को रोते बिलखते छोड़ आरोपी भाग निकला।
पीड़ित मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में मासूम बच्ची की मां ने वजीरगंज थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज
