हरदोई : शादी का झांसा देकर फालोवर की बेटी का एक साल तक रेप करता रहा सिपाही, मामला दर्ज
हरदोई, अमृत विचार । खाकी वर्दी शोषण, अत्याचार, भय जैसी बुराइयों के खात्मे के लिए बनी है, लेकिन हकीकत कई बार इसके उलट सामने आती है। इसको पहने वाले ही खाकी को दाग लगाने का काम बड़ी बेशर्मी से कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई जिले का है जहां टड़ियावां थाने में तैनात …
हरदोई, अमृत विचार । खाकी वर्दी शोषण, अत्याचार, भय जैसी बुराइयों के खात्मे के लिए बनी है, लेकिन हकीकत कई बार इसके उलट सामने आती है। इसको पहने वाले ही खाकी को दाग लगाने का काम बड़ी बेशर्मी से कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई जिले का है जहां टड़ियावां थाने में तैनात सिपाही वहां के फालोअर की बेटी को शादी का झांसा देकर प्यार की आड़ में एक साल तक उसके साथ रेप करता रहा। जब बात शादी की आई तो सिपाही दहेज़ में कार की मांग को रखते हुए अपनी बात से साफ मुकर गया। सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने बताया है कि सिपाही आशीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
मामला टड़ियावां थाने का है। बाराबंकी ज़िले के देवा का रहने वाला एक शख्स यहां थाने में फालोअर है। वहीं तैनात सिपाही आशीष यादव का उस शख्स के घर आना-जाना रहता था। फालोअर की बेटी है। जिसे सिपाही ने नैन-मटक्का कर अपने प्यार में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा दिया।
बात लगभग एक साल पहले की है। शादी का झांसा देने वाला सिपाही उसके साथ घिनौनी हरकतें करने लगा। इसकी भनक जब फालोअर को लगी,तो उसने विरोध किया, लेकिन सिपाही के बड़े भाई चरणजीत यादव ने बीच में पड़ते हुए कहा था कि वह शादी करा कर रहेगा। इतने दिनों तक इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करने वाले सिपाही के सामने शादी की बात रखी गई,तो वह दहेज़ में कार की मांग को सामने रखते हुए अपने वादे से साफ मुकर गया। उसके बाद सिपाही की घिनौनी करतूत सामने आई।
इस मामले से फालोअर और उसके घर वाले,सभी सदमें में है। इस बारे में सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने बताया है कि दी गई तहरीर पर सिपाही आशीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें –पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित: अजय भट्ट
