रामपुर: पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, कई मामलों में चल रहा था फरार
रामपुर, अमृत विचार। कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गंज पुलिस पकड़ने के बाद थाने ले आई। जहां उसे कोर्ट में पेश किया।वहां से उसका चालान हो गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के …
रामपुर, अमृत विचार। कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गंज पुलिस पकड़ने के बाद थाने ले आई। जहां उसे कोर्ट में पेश किया।वहां से उसका चालान हो गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उसी के चलते गंज पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी मुजफ्फर पुत्र अशफाक निवासी नरपत नगर दूंदावाला थाना स्वार को घटना में प्रयुक्त की गई कार स्विफ्ट डिजायर नंबर यूपी 15 सीए 1200 के साथ स्वार की तरफ से सैजनी बाइपास चौराहा से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। पुलिस काफी समय से फरार चल रहा था। इस पर सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
ये भी पढ़ें:- उन्नाव: खेत पर पानी लगाने का रहे ‘किसान की पीट-पीटकर हत्या’, एक गिरफ्तार
