गौतमबुद्ध नगर : एलईडी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे सामाजिक मुद्दे, आम नागरिकों को जागरूक करने का है प्रयास
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करेगा। इसके तहत प्राधिकरण अलग-अलग स्थानों की प्रमुख जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगवाएगा। इन स्क्रीनों पर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने, तापमान संबंधी समेत अन्य प्रेरक स्लोगन आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। मिली …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करेगा। इसके तहत प्राधिकरण अलग-अलग स्थानों की प्रमुख जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगवाएगा। इन स्क्रीनों पर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने, तापमान संबंधी समेत अन्य प्रेरक स्लोगन आदि प्रदर्शित किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, प्राधिकरण कार्यालय समेत अन्य प्रमुख स्थान जहां लोगों की आवाजाही अधिक होती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर इन्हें लगवाया जाएगा। इन स्क्रीन पर जागरूकता स्लोगन के अलावा ग्रेटर नोएडा से जुड़ी अन्य सूचनाएं भी नागरिकों को प्राप्त हो सकेंगी। जानकारी के अनुसार इन एलईडी स्क्रीन पर हर घंटे में 15 मिनट के लिए सूचनाएं व स्लोगन प्रदर्शित और सुनाई देंगे। प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें –नैनीताल: खौफ के साए में जी रहा ज्योलीकोट का खूबसूरत चोपड़ा गांव, कब जागोगे सरकार !
