पाक मूल की महिला ने सोशल मीडिया पर बयां किया तलाक का दर्द, तो पति ने उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में पाकिस्तानी मूल की महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल सानिया खान नाम की इस महिला ने अपने तलाक से जुड़े दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी पति ने उसके सिर में गोली मार दी। सोशल मीडिया पर …

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में पाकिस्तानी मूल की महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल सानिया खान नाम की इस महिला ने अपने तलाक से जुड़े दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी पति ने उसके सिर में गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर बयां किया तीन तलाक का दर्द
घटना से कुछ समय पहले सानिया खान ने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने तीन तलाक के दर्द को बयां करते बताया था कि एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक लेना कितना मुश्किल था। आपको मिलने वाले इमोशनल सपोर्ट की कमी, किसी के साथ रहने का दबाव क्योंकि- लोग क्या कहेंगे? इससे महिलाएं उस शादी से भी नहीं निकल पाती हैं, जो उन्हें शुरू में ही छोड़ देनी चाहिए थीं। सानिया खान की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

टिकटॉक पर वीडियो डालती थीं सानिया
बता दें कि सानिया टिकटॉक पर वीडियो डाला करती थी। अपने स्वयं के पोस्ट के अनुसार, सानिया खान की शादी एक साल से भी कम समय तक चली और उसके पति ने तीन तलाक दे दिया था।

सानिया के पिता का पोस्ट-हमें अपनी दुआ में रखें
पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया खान के पिता हैदर फारूख ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी अपनी बेटी के फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा कि, मेरी बड़ी बेटी सानिया खान अब नहीं रही। गुरुवार को नमाज के बाद उसे दफन किया जाएगा। कृपया उसके लिए दुआ करें।

ये भी पढ़ें : OMG! 31 साल की उम्र में यह शख्स बन चुका है 48 बच्चों का पिता

संबंधित समाचार