उन्नाव: खेत में पानी लगाने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में हड़कंप, जानें वजह
उन्नाव। खेत में पानी लगाने जा रहे युवक को पिता पुत्रों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी व सीओ भी देर रात में गांव पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज …
उन्नाव। खेत में पानी लगाने जा रहे युवक को पिता पुत्रों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी व सीओ भी देर रात में गांव पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सुरागकशी के लिए रविवार सुबह फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी गांव बुलाया गया। हत्या की पृष्ठभूमि में लेनदेन के विवाद व आशनाई की चर्चा है। मामला असोहा थाना क्षेत्र के गांव कांथा में शनिवार रात का है।
असोहा के कांथा गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र राजकुमार के खेत में शनिवार रात तकरीबन 11 बजे खेत में धान की बेड़ लगाने के लिए पानी भरने जा रहा था। घर से गांव के सुनील कुमार मौर्य के घर के सामने पहुंचा था तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। लोहे के राड व डंडों से बुरी तरह पिटाई से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस लहू लुहान हालत में गुड्डू को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ विक्रमाजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। रात करीब एक बजे एसपी दिनेश त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संतराम व उसके बेटों संदीप और कुलदीप के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि हत्या में नामित एक आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।
हत्या की वजह लेनलेन या आशनाई, चल रहा मंथन: हत्या के पीछे क्या वजह रही इसको लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही है। एक वजह यह बताई जा रही है कि मृतक के भाई अशोक का आरोपी संदीप से लेन देन का विवाद था। जिस पर संदीप ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इस मामले में 25 मई 2021 को दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी हुआ था। दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि विवाद आशनाई के चलते विवाद हुआ था जिसे रुपयों का लेनदेन बताया गया था।
ग्रामीणों में चर्चा है कि गुड्डू का आरोपित परिवार के घर की किसी महिला से अवैध संबंध था। हत्या की मुख्य वजह क्या है इस पर पुलिस हर बिंदु से पड़ताल कर रही है। एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से आया था गुड्डू: मृतक गुड्डू और उसका छोटा भाई अशोक दिल्ली में रहकर स्क्रैप का काम करते थे। बीती 16 जुलाई को ही गुड्डू गांव आया था। गुड्डू की एक बहन गुड़िया भी है जिसकी शादी हो चुकी है। गुड्डू का विवाह दो बार हुआ लेकिन दोनों बार पत्नी ने उसे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : छह दिनों से लापता ठेकेदार का मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप
