लखीमपुर: अतिक्रमणकारी वन माफियाओं को मात्र नोटिस भेजकर शांत हो गया वन विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलिया कलां, अमृत विचार। उत्तर खीरी वन प्रभाग की पलिया रेंज की 7 ग्राम सभाओं में करीब 716 हेक्टेयर वन भूमि पर वर्षों से गैर वानिकी कार्य करने वाले 333 लोगों को पूर्व में नोटिस भेजने के बाद वन विभाग पुनरू शांत बैठा नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि वन विभाग के पलिया रेंज …

पलिया कलां, अमृत विचार। उत्तर खीरी वन प्रभाग की पलिया रेंज की 7 ग्राम सभाओं में करीब 716 हेक्टेयर वन भूमि पर वर्षों से गैर वानिकी कार्य करने वाले 333 लोगों को पूर्व में नोटिस भेजने के बाद वन विभाग पुनरू शांत बैठा नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि वन विभाग के पलिया रेंज ऑफिसर द्वारा, पूर्व में 716 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण कर वर्षों से लाखों रुपया हर वर्ष कमाने वाले 333 भू माफियाओं को चिन्हित कर नोटिस भेजा गया था।

इनमें हरी नगर के 114, पूरनपुरवा के 26 ,बाजपुर के 68 ,लगदहन के 29, पत्तेड़ा के 22, पतवारा के 27 व अतरिया के 47 लोगों को नोटिस भेजे गए थे तथा उनकी प्रतियां गांव के स्कूल तथा पंचायत भवन पर भी चस्पा की गई थीं। उस समय पलिया रेंज से जानकारी दी गई थी कि हरी नगर में 248 हेक्टेयर वन भूमि पर, पूरन पुरवा में 19. 42 हेक्टेयर, बाजपुर में 307 हेक्टेयर, लगदहन में 86 हेक्टेयर, पकरिया में 35 हेक्टेयर, पतवारा में 13 हेक्टेयर तथा अतरिया में 5.6 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा है। इस प्रकार कुल 716 हेक्टेयर वन भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण करना बताया गया था।

किंतु ,वर्षों से अतिक्रमित इस वन भूमि को खाली कराने के लिए आगे क्या कार्यवाही की गई, या आगे क्या कार्यवाही की जा रही है अथवा जैसा कि दशकों से पहले होता आया है , उसी तरह केवल नोटिस देने के बाद उनकी फाइलें पुनः अलमारियों में जहां की तरह रख दी गईं। इस संदर्भ में वन विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

 

संबंधित समाचार