अलीगढ़ : सावन के दूसरे सोमवार पर ड्रोन करेगा निगरानी… सेवादारों को दी गई जिम्मदेारी
अलीगढ़ : सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेगे। बता दें कि मंदिर कमेटी और प्रशासनिक अमले ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। शिवालयों के बाहर वेरिकेडिंग के साथ महिलाओं व पुरूषों की अलग लाइन बनाई है। लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर धाम और अचलताल में अचलेश्वर …
अलीगढ़ : सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेगे। बता दें कि मंदिर कमेटी और प्रशासनिक अमले ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। शिवालयों के बाहर वेरिकेडिंग के साथ महिलाओं व पुरूषों की अलग लाइन बनाई है। लोधा क्षेत्र में खेरेश्वर धाम और अचलताल में अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिसके चलते इन शिवालयों में श्रद्धालुओं के लिए सबसे ज्यादा व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगा। बता दें कि ड्रोन के जरिए प्रमुख मंदिरों की निगरानी की जाएगी। आपको बताते चलें कि सावन के दूसरे सोमवार पर शिव भक्तों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट हो चुका है। इस पर एडीएम सिटी राकेश पटेलऔर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने रविवार को शहर के प्रमुख शिवालयों और कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर व्यवस्थाएं देखी। उसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: सावन का दूसरा सोमवार कल, शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, मंदिरों व शिवलायों की बढ़ाई गई सुरक्षा
