लखनऊ : राजधानी में लगेगी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, महापौर ने किया भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की राजधानी में विशालकाय प्रतिमा स्थापित होगी। हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी (एचआरए) एवं हिस्टोरिकल रिसर्च एसोसिएशन (एचआरए) द्वारा संयुक्त रूप से 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने रविवार को आजाद की 116वीं जयंती पर हिन्दनगर कॉलोनी स्थित …

लखनऊ, अमृत विचार। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की राजधानी में विशालकाय प्रतिमा स्थापित होगी। हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी (एचआरए) एवं हिस्टोरिकल रिसर्च एसोसिएशन (एचआरए) द्वारा संयुक्त रूप से 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने रविवार को आजाद की 116वीं जयंती पर हिन्दनगर कॉलोनी स्थित ममता गैस पार्क में प्रतिमा स्थल के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लखनऊ में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा लगने जा रही है। यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

हिंद नगर स्थित ममता गैस पार्क में प्रतिमा स्थल पर आजाद के जन्मस्थान प्रयागराज से लाई गई मिट्टी से पूजन किया गया। प्रतिमा लगाने के लिए नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन में प्रस्ताव पास किया गया था। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के भतीजे व एचआरए के अध्यक्ष सुजीत आज़ाद तिवारी और अमित आजाद तिवारी, सीएमएस स्कूल की संस्थापक भारती गांधी, शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीचंद पांडेय, पूर्व पार्षद सौरभ सिंह “मोनू”, राष्ट्रीय ओज कवि गौरव चौहान समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –मिर्जापुर: ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने लैपटॉप सहित 70 हजार का सामान किया पार

संबंधित समाचार