लखनऊ : विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुर जयवीर सिंह के विधान परिषद से इस्तीफा देने व पूर्व मंत्री अहमद हसन के निधन से खाली हुईं परिषद की दो सीटों के चुनाव के लिए 25 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद एक अगस्त से नामांकन शुरू होगा, जबकि मतदान 11 अगस्त को कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय …

लखनऊ, अमृत विचार। ठाकुर जयवीर सिंह के विधान परिषद से इस्तीफा देने व पूर्व मंत्री अहमद हसन के निधन से खाली हुईं परिषद की दो सीटों के चुनाव के लिए 25 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद एक अगस्त से नामांकन शुरू होगा, जबकि मतदान 11 अगस्त को कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। एक अगस्त तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 4 अगस्त को प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 11 अगस्त को सुबह नौ बजे से अपरान्ह चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें –बरेली: ओपी राजभर को सपा के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की सलाह

संबंधित समाचार