कटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मामले को देखते हुए विक्की ने मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोपी आदित्य …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मामले को देखते हुए विक्की ने मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोपी आदित्य राजपूत नाम का पता चला है। पुलिस विक्की कौशल की शिकायत पर आदित्य के खिलाफ जांच कर रही है।
बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2021 9 दिसंबर को शादी की है। हाल ही में कपल अपने करीबी दोस्तों के साथ कटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गए थे।
