मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में इस साल स्वाइन फ्लू के सामने आए 62 मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे (महाराष्ट्र)। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में इस साल अभी तक स्वाइन फ्लू के कुल 62 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में मिले मामले भी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवाओं की उप निदेशक (मुंबई क्षेत्र) डॉ. गौरी राठौड़ …

ठाणे (महाराष्ट्र)। मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में इस साल अभी तक स्वाइन फ्लू के कुल 62 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में मिले मामले भी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवाओं की उप निदेशक (मुंबई क्षेत्र) डॉ. गौरी राठौड़ ने बताया कि एक जनवरी से 24 जुलाई 2022 तक कुल 1,66,132 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 62 नमूनों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह ठाणे में दो मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। इस साल मुंबई क्षेत्र में एच1एन1 वायरस से मौत के यह पहले मामले थे। उनके मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग वर्तमान स्थिति पर नजर रख रहा है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों और चिकित्सकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वालों में ठाणे के कोपरी क्षेत्र की निवासी ज्योति राजा बजाज (51) शामिल हैं। 12 जुलाई को वह बीमार हुईं थी, उन्हें बुखार, उल्टी और खांसी की शिकायत थी और 18 जुलाई को उनकी मौत हो गई। वहीं, कोपरी की ही बबिता हाते (72) की 19 जुलाई को मौत हो गईं। वह नौ जुलाई को बीमार हुई थीं।

ये भी पढ़ें – सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

संबंधित समाचार