लखनऊ : अज्ञात वाहन की ठोकर में ट्रैफिक सिग्नल “क्लीन बोल्ड”… जानें पूरा मामला
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में उस वक्त ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी पर आ गई। जब अज्ञात वाहन की ठोकर में एक ट्रैफिक सिग्नल बीच चौराहे पर धराशाई हो गया। गनीमत थी जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त कोई वाहन स्वामी इसकी जद में नहीं आया। ट्रैफिक सिग्नल गिरने की वजह से सड़क पर करीब 1 …
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में उस वक्त ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी पर आ गई। जब अज्ञात वाहन की ठोकर में एक ट्रैफिक सिग्नल बीच चौराहे पर धराशाई हो गया। गनीमत थी जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त कोई वाहन स्वामी इसकी जद में नहीं आया। ट्रैफिक सिग्नल गिरने की वजह से सड़क पर करीब 1 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिस वजह से तमाम लोग जाम में घंटों फंसे रहे। कुछ देर बाद पुलिस यातायात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैफिक सिग्नल को सड़क के उस पार किया। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हुई।
बताते चलें पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन चौराहे के पास ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए विभाग की ओर से एक ट्रैफिक सिग्नल और सेंसेरलेस कैमरा लगवाया गया था, ताकि बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सके हैं। सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने चौराहे के बीचो-बीच लगे ट्रैफिक सिग्नल को टक्कर मार दी।
सिग्नल उखड़ कर सड़क पर जा गिरा
इस वजह से सिग्नल उखड़ कर सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना के चलते वृंदावन चौराहे से पीजीआई अस्पताल के मुख्य गेट तक भीषण जाम लग गया। जिसमें तमाम वाहन चालक फंसे रहे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए मामले की जानकारी दी। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड्स मौके पर पहुंचे। पहले तो पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक सिग्नल को स्वयं उठाने की कोशिश की लेकिन वह इसका भार उठाना पाये। मजबूरन पुलिस कर्मियों को स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ी।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सड़क पर गिरे ट्रैफिक सिग्नल को उस पार किनारे पर रखा और सड़क को जाम मुक्त किया। हैरत की बात यह है ट्रैफिक सिग्नल को क्लीन बोर्ड बोल्ड करने के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया है। अब विभाग ट्रैफिक सिग्नल को धराशाई करने वाले ड्राइवर की तलाश में जुट चुका है।
पढ़ें-बहराइच: पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा, नहीं हो रही बैठक
