बहराइच: बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने दो किलो चरस के साथ पकड़ा, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
नानपारा/बहराइच। जिले की नानपारा पुलिस ने रूपईडीहा रेलवे क्रासिंग के निकट दबिश देकर एक बाइक सवार को दो किलो चरस के साथ पकड़ा है।।बरामद चरस और बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक …
नानपारा/बहराइच। जिले की नानपारा पुलिस ने रूपईडीहा रेलवे क्रासिंग के निकट दबिश देकर एक बाइक सवार को दो किलो चरस के साथ पकड़ा है।।बरामद चरस और बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने नानपारा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, निरुपम दूबे, शिशिर कुमार और सुनील कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रूपईडीहा रेलवे क्रासिंग के निकट छापेमारी की।
पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से बाइक की डिक्की से दो किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक सवार वकील अहमद पुत्र मुमताज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद बाइक और चरस को सीज कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में पांच मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: युवती से दुष्कर्म के बाद युवक ने अश्लील फोटो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
