विक्रमसिंघे ने भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- मधुर संबंधों को मिलेगी नयी गति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से मधुर संबंधों को मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को ‘नयी गति’ मिलेगी। मुर्मू (64) ने सोमवार को देश की …

कोलंबो। श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से मधुर संबंधों को मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को ‘नयी गति’ मिलेगी। मुर्मू (64) ने सोमवार को देश की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह इस पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं।

विक्रमसिंघे ने अपने संदेश में कहा, ‘‘सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में एक में इस मुख्य जिम्मेदारी के लिए आपकी नियुक्त उस विश्वास एवं भरोसा की गवाही है जो सरकार एवं लोगों ने आपकी क्षमता एवं राजनीतिक सूझबूझ पर जताया है।’’ दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों देशों के बीच जो मधुर संबंध है उसे आपके नेतृत्व से मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को नयी गति मिलेगी।’’

कद्दावर नेता विक्रमसिंघे को 21 जुलाई को श्रीलंका के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी थी। वह अपने पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल की शेष अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल नवंबर, 2024 तक है। इस बीच विक्रमसिंघे के कार्यालय ने यह भी घोषणा की कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें राष्ट्रपति नियुक्त किये जाने पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें:- शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा