कठुआ: बाढ़ में फंसे 12 लोगों को बचाया गया
जम्मू। जम्मू कश्मीर की राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सोमवार को पुलिस के साथ मिलकर कठुआ जिले में उझ नदी में अचानक आयी बाढ़ में फंसी महिलाओं समेत 12 लोगों को बचा लिया। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कोतवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के कारण उझ नदी …
जम्मू। जम्मू कश्मीर की राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सोमवार को पुलिस के साथ मिलकर कठुआ जिले में उझ नदी में अचानक आयी बाढ़ में फंसी महिलाओं समेत 12 लोगों को बचा लिया। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कोतवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के कारण उझ नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे महिलाओं समेत 12 लोग फंस गए थे , जिसे पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने बचा लिया।
उन्होंने स्थानीय लोगों से बारिश के मौसम को देखते हुए उझ नदी की ओर यात्रा न करने की अपील की। एसडीआरएफ कठुआ के पुलिस उपाधीक्षक सरबजीत सिंह ने कहा,“जैसे ही हमें फंसे लोगों के बारे में सूचना मिली, हमारी टीम ने तेजी से कार्रवाई की और स्थानीय पुलिस की मदद से लोगों की कीमती जान बचाई।”
यह भी पढ़ें – कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन
